दिव्यांगता का यूडी-आईडी प्रमाण पत्र बनाने को ले मांझी प्रखण्ड मुख्यालय पर मची अफरा–तफरी
- सुविधा के अभाव के कारण प्रखण्ड मुख्यालय पर दिखा भारी कुव्यवस्था का नजारा

संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी संबंधित कर्मियों के जिला से देर से पहुंचने के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना रहा भारी कुव्यवस्था के बीच कार्य चलता रहा बताते चलें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ऑफलाइन दिव्यांग का प्रमाण पत्र को ऑनलाइन किए जाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया जो माझी में 6 और 8 तारीख को सुनिश्चित किया गया प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपने अपने परिजन के साथ सुबह से ही दिव्यांगों का आना प्रारंभ हो गया जबकि कर्मी लगभग दो बजे पहुंचे जिस कारण लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया प्रखंड के दूरदराज से आए दिव्यांग महिला व पुरुष को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा वहीं पूर्ण रूप से दिव्यांग जो बिल्कुल चल नहीं पाते वे लोग जमीन पर बैठकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे शाम तक नहीं आने पर सरकार को कोसते हुए बैरंग वापस चले गए क्योंकि चार बजे तक ही होना था अब सोमवार को किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग