थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने की क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालको के साथ बैठक
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को मांझी थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने सीएसपी संचालको के साथ एक बैठक की। बैठक में शामिल संचालकों ने अपनी बातें रखी व अपने कई सुझाव दिए। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि सीएसपी पुलिस से तालमेल बिठाकर ही मोटी रकम की जमा- निकासी करें। लापडवाही बरतना ठीक नही है। अपने केंद्र पर सीसीटीवी आदि की व्यवस्था करें। वहीं कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। बैठक में मनोज सिंह धर्मेंद्र सिंह समाज अजहर अली मनोज प्रसाद सूरज कुमार सिंह सुनील सिंह आदि दर्जनों सीएसपी संचालक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग