साईबर क्राईम: महाराजगंज सांसद सिग्रीवाल के खाते से निकाले गए 89 लाखों रुपए, सांसद ने लगाया बैंककर्मियो पर फर्जीवाड़ा का आरोप
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)।सारण जिले के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के एमपी लैड के खाते से 89 लाख रुपए निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वही इस संबंध में स्वयं सांसद ने शनिवार की संध्या जलालपुर मे जानकारी देते हुए बताया कि छपरा के बैंक ऑफ बड़ौदा में एम पी लैड का खाता है। जिसका आथोराईज्ड अथोरिटी जिला योजना पदाधिकारी होते हैं। वे क्षेत्र मे होनेवाले विकास कार्यो का कार्य पुरा होने पर पेमेंट करते हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर मे दो चेकों के माध्यम से 40 लाख और 47 लाख रुपए महाराष्ट्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा से किसी व्यक्ति द्वारा निकाला गया। हालांकि वह व्यक्ति अभी गिरफ्तार हो चुका है। इस संबंध में बैंक के अधिकारियों पर उन्होने आरोप लगाया है कि उनकी मिलीभगत से ऐसा काम उस व्यक्ति ने किया है। इतनी बड़ी घटना के बाद इसकी जानकारी उन्हें 3 फरवरी को हुई है। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैंक फ्रॉड की खबर उस वक्त मिली जब एक ठेकेदार भुगतान कराने के लिए बैंक गया था। जानकारी के बाद सांसद ने इस घटना की शिकायत गृह मंत्री अमित शाह ,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पीकर ओम बिरला और बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएमडी से की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना सिर्फ बैंक ऑफ बड़ौदा में ही हो रही है |ऐसी घटना यदि किसी आम आदमी के साथ होती उसका पैसा डूब ही जाता। उन्होंने बैंक के प्रबंधन व पदाधिकारियों पर मिलीभगत करके पैसा को गलत तरीके से निकासी कराने का आरोप लगाते लगाया है ,और कहा है कि इन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग