राजापट्टी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की उठी मांग, लोगों ने दिया ज्ञापन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। छपरा-मशरक- थावे रेल खंड के राजापट्टी स्टेशन पर ट्रेन ठहराव की मांग अब उठने लगी है। राजापट्टी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर को ग्रामीण जनता ने एक स्मार-पत्र रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री के नाम सौपा है। स्टेशन मास्टर को आवेदन दिया कि सभी ट्रेनों का राजापट्टी स्टेशन पर ठहराव हो ताकि गरीब मजदूर कमजोर वर्ग के लोग भी यात्रा कर सकें। स्टेशन पर स्मार-पत्र सौपने वालों में स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि हरे कृष्णा ठाकुर, कर्णकुदरिया के कुंदन सोनी, हरिराम यादव, विकास सोनी, दानिश खान, हरे राम ठाकुर, भरत ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग