मशरक थाने में लगे जनता दरबार, निपटाए गए कई जमीनी विवाद
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में हर शनिवार को सारण जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में मशरक सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने जनता दरबार लगाया और कई पुराने मामले का निष्पादन हुआ, जबकि कई मामलों के नोटिस निर्गत किया गया जिसका निष्पादन अगले शनिवार को होगा। सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनेश कुमार वर्मा जनता दरबार में जमीन विवाद पर ग्रामीणों की बातों गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद जांच की गई। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि 9 नये मामले आये, जिसमें से 4 का निष्पादन कर दिया गया जबकि 10 मामले पहले के थे। जिसमें 8 का निष्पादन किया गया। इसमें नये मामले में विपक्षी पार्टी को नोटिस निर्गत किया गया।वही कई मामलों की जांच का जिम्मा सीआई को दिया गया। जांच में तेजी लाने का प्रयास किया गया है और अगले सप्ताह में सुनवाई कर फैसला किया जायेगा। मौके पर अंचल निरीक्षक मो सैफ्फुलाह रहमानी,लिपिक महेश राम मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग