मशरक दक्षिणी मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के दक्षिणी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण बिभाग द्वारा दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण शिविर महावीर चौक के पास किया गया। मंडल प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राम दयाल शर्मा,भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा प्रियंका सिंह, महामंत्री रामाशंकर मिश्र शाण्डिल्य, बनियापुर विधानसभा प्रभारी विरेन्द्र पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर और देश गान गाकर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर में आएं सभी अतिथियों को भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने अंगबस्त्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम में मण्डल से आये सभी स्वयंसेवको को भी अंगबस्त्र देकर ने स्वागत किया ।जिला से आये भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रामदयाल शर्मा ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर की चर्चा को विस्तार से मंडल कार्यकताओं को बताया।श्री शर्मा ने पार्टी द्वारा निर्धारित सात विषयों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी ।साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी भी दी। मौके पर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नए तथा पुराने सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है ।ये कार्यकर्ता अपने अपने गांव में लोगों को भाजपा पार्टी तथा केंद्रीय सरकार के उपलब्धियों को बताएंगे ।मौके पर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा प्रियंका सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी हैं इसका मूल सिद्धांत है सबका साथ और सबका विकास। भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी राष्ट्र हित से अलग नही सोचा है। पार्टी देश की अखंडता से कभी खिलवाड़ नही कर सकती हैं।देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में किए विकास कार्य और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में आम आदमी के लिए जो कार्य किया है जिससे भारतीय जनता पार्टी विकास की पार्टी बन गई है। मौके पर किसान मोर्चा महामंत्री रविरंजन सिंह उर्फ मंटू,राकेश सिंह महंत, मुसाफिर सिंह,मैनेजर मिश्र, सुरेश सिंह,गौतम औझा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा