अवतार नगर मे 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरिगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के गंगोवा फतेहपुर गाँव मे छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे थानाक्षेत्र के गंगोवा फतेहपुर गाँव से 30 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज स्थानीय निवासी राजु चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
डोरीगंज मे एक शराबी गिरफ्तार:
स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर गाँव मे शराब पीकर घर मे हंगामा कर रहे एक शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष संजय प्रसाद ने बताया कि सुचना मिली की भैरोपुर निवासी दिलीप चौरसिया शराब पीकर अपने घर मे हंगामा कर रहा है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग