खेल के दौरान बच्चा हुआ अचेत, पीएचसी में चिकित्सक ने घोषित किया मृत
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में रविवार की शाम अचेतावस्था में एक दस वर्षीय लड़कें को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मृत लड़कें की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के साघर सुल्तानपुर गांव निवासी शेखनीज अहमद के 10 वर्षीय पुत्र मुदसीर आलम के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने वे पिछले सप्ताह ही कलकता से गांव पहुंचे थें और सोमवार को फिर वापस जाना था।शाम में लड़का दरवाजे पर ही खेल रहा था कि अचानक गिर पड़ा और अचेत हो गया।जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करतें ही परिजनों में रो पुकार मच गया जिससे पीएचसी का माहौल गमगीन हो गया।बाद में लड़कें के शव को परिजन घर लें गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग