पैंतीस हजार रुपए बकाया मांगने पर ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा, सदर रेफर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामण गांव में ट्रैक्टर मालिक सह चालक द्वारा अपने किए कार्य के बकाया राशि मांगने पर जेसीबी संचालक द्वारा जमकर मारपीट की गई जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गंडामण गांव निवासी स्व सोनालाल राम के 28 वर्षीय पुत्र प्राण राम के रूप में हुई। मामले में घायल ने बताया कि वह गांव के बगल गांव के जेसीबी मशीन संचालक के यहां अपना टैक्टर चलाता है उसी का कार्य किया बकाया 35000 हजार रुपए मांगने पर गाली गलौज की गई और मारपीट करतें हुए लोहे के रड से मारकर घायल कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने कहा कि घायल के सर पर गहरे जख्म और पैरों में लगें चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में घायल द्वारा थाना पुलिस मे आवेदन देने की बात बताई जिसमें मुकेश तिवारी उर्फ मिंटू समेत तीन को आरोपित करने की बात बताई। वही मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग