सीएसपी संचालकों के साथ हो रही लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य तरैया पुलिस ने किया बैठक
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र में आए दिन सीएसपी संचालकों के साथ हो रही लूटपाट की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से तरैया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में स्थित बैंकों से आवद्ध सीएसपी संचालकों की एक बैठक बुलाई गई जिसमें सीएसपी संचालन के लिए आवश्यक रुपए लेकर सुरक्षित आवागमन के विषय पर चर्चा हुई। तरैया थाना परिसर में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र भर से आए हुए सीएसपी संचालकों ने भाग लिया एवं हाल फिलहाल में हुए कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सीएसपी संचालकों को हो रही असुरक्षा के विषय में बताया वही स्थानीय पुलिस द्वारा सीएसपी संचालक को कैश लेकर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने के तरीकों पर चर्चा की गई। उपस्थित सीएसपी संचालकों को संबोधित करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक जामुन प्रसाद ने बैठक में कहा कि आप लोग रूट के हिसाब से चार-पांच सीएसपी संचालक एक समूह बनाकर एक चार चक्का गाड़ी से नगद रुपए के साथ आवागमन करें एवं अपने आवागमन के निर्धारित समय के विषय में स्थानीय पुलिस को सूचित करें ताकि संबंधित इलाके में आप को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके। वहीं सीएसपी संचालकों को संबोधित करते हुए सहायक अवर निरीक्षक अरुण दास ने कहा कि बैंक से कैश लेकर अगर अकेले यात्रा करना ही आवश्यक हो तो वैसी स्थिति में आप लोग अपने आगे पीछे चलने वालों पर ध्यान रखें एवं कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत ही स्थानीय पुलिस को फोन करके अपने लोकेशन के साथ सूचना दें उसके बाद आपको तुरंत ही पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बैठक में उपस्थित सीएसपी संचालकों को एक व्हाट्सएप ग्रुप बना कर भी स्थानीय थाने के पदाधिकारियों के साथ जोड़ा गया ताकि आपातकालीन स्थिति में सभी एक दूसरे से सीधा संपर्क रख सकें एवं किसी प्रकार की असहज स्थिति महसूस होने पर एक ही बार में सामूहिक रूप से सबको खबर कर सकें। ज्ञातव्य हो कि अभी पिछले दिनों थाना क्षेत्र के उसरी में सीएसपी संचालन कर रहे शाह आलम से अपराधियों ने उसरी मुकुंदपुर चंवर में रुपए व मोबाइल लूट लिया था वही गत सप्ताह बेलहरी में पिएनबी सीएसपी संचालक की महिला स्टाफ से रुपए भरा बैग अपराधियों द्वारा छीन कर भाग जाने की घटना घटी थी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुए लूट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है भविष्य में होने वाली इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक सावधानी एवं सतर्कता संबंधी विषय पर चर्चा करने के लिए तरैया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई थी। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी के अध्यक्षता में हुए सीएसपी संचालकों की इस बैठक में उसरी सीएसपी संचालक शाह आलम, शीतलपट्टी सीएसपी संचालक शेखर तिवारी, पोखरेड़ा सीएसपी संचालक सुभाष प्रसाद, तरैया सीएसपी संचालक सुदीश कुमार, अनवर अंजुम, राहुल कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, दीपक कुमार मांझी, दिलीप प्रसाद, श्रीकांत कुमार सिंह, विश्वकर्मा शर्मा, अजीत कुमार चौरसिया, नेहाल खान समेत दर्जनों सीएसपी संचालक उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग