आग लगने से किराना दुकान में रखे नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य की सामान जलकर हुई राख
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के मौजेगोवा गांव में आग लगने से किराना दुकान में रखे नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य की सामान जलकर ख़ाक हो गई। किराना दुकान राजेश साह का है।पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह रोज की भांति शनिवार की देर रात को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया।तभी आधी रात को दुकान से आग की लपटें निकलने लगी।जिसकी जानकारी पर गांव के दर्जनों लोग इक्कठे हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए घण्टो मशक्कत किया।जिसके बाद आग को बुझाया गया।जब तक आग बुझता तब तक दुकान में रखे सभी सामान जल गया था।दूकानदार ने असमाजिक तत्वों द्वारा जानबूझ कर दुकान में आग लगाने का अंदेशा जताया है। दुकानदार ने बताया है कि चंदा देने को लेकर कुछ दिनों पूर्व बिवाद हुआ था।जिसके बाद से ही अनहोनी की आशंका थी।आगलगी की सूचना सीओ स्वामीनाथ राम को भी दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग