बनियापुर दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। संत जलेश्वर अकादमी बड़ा लौवा में भारतीय जनता पार्टी बनियापुर दक्षिणी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जहाँ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह भाजपा नेता शशिभूषण सिंह, अजीत सिंह मंडल अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, ज्ञानचंद शर्मा, रामानंद सिंह,प्रमोद सिंह भुवर, संजीव पटेल, अरुण सिंह विश्वनाथ ठाकुर सहित मंडल के सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमएलसी सच्चिदानंद राय की भूमिका सराहनीय रही। प्रशिक्षण शिविर से भारतीय जनता पार्टी की इतिहास के बारे में मंडल के पदाधिकारियों को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग