22 मार्च से बाबा मुनेश्वर दास मठिया के प्रांगण में अखंड अष्टयाम को ले हुई बैठक
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सरेया पंचायत स्थित सरेया गांव में बाबा मुनेश्वर दास मठिया के प्रांगण में रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगामी 22 मार्च को मंदिर परिसर में धूमधाम से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जाएगा। वही बैठक में मौजूद स्थानीय विशेश्वर नाथ पांडेय ने बताया कि विगत 22 वर्षों से लागातार फागुन के महीने में अष्टयाम का आयोजन किया जाता रहा है। अष्टयाम के पूर्णाहुति के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। जो कि आकर्षण का केंद्र होता है।वही अष्टयाम की समाप्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। जो लोगों को खूब भाता है। मौके पर छोटेलाल महतो, दीपक पाठक, रामप्रसाद साह, मिथिलेश शर्मा, मोती महतो, सोनू पाठक, रामलखन महतो, रामायोध्या महतो, दयाशंकर साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग