राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

परसा (सारण)। बनकेरवा-परसा मुख्य पथ पर सतुआरा के समीप सङक दुर्घटना में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान रविवार को हो गयी। वह 29 जनवरी को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। मृतक परसा थाना क्षेत्र के परसौना निवासी भुटेली शर्मा का अविवाहित 22 बर्षीय पुत्र बाईक मिस्त्री रविन्द्र शर्मा था। मिस्त्री के मौत की खबर मिलते ही पिता भुटेली शर्मा, माता मंजू देवी, बड़ा भाई रंजीत शर्मा, बहन छोटी कुमारी की चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया। परिजनों ने बताया कि गत 29 जनवरी को रविन्द्र शर्मा अपने मित्र कन्हैया शर्मा के साथ अपनी बहन परसा थाना क्षेत्र के पोखरपुर गाँव में जन्म दिन में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी अज्ञात अनियंत्रित वाहन द्वारा ठोकर मार कर भाग गया था। घायल अवस्था में स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। उपचार के 9 वें दिन रविवार को मिस्त्री का मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया डॉ सबिता कुमारी, जीप प्रतिनिधि कमलेश राय, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साह ने परिजनों से मुलकात कर सांत्वना दिया।

अप्रैल में होनी है बहन की शादी

बाइक मिस्त्री 6 बहन और दो भाई था।जिसमे 5 बहन और भाई की शादी हो गया है। सबसे छोटी बहन की शादी की तैयारी चल रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी छोटी बहन छोटी कुमारी की शादी की तैयारी कर रहा था।अगामी 24 अप्रैल को तिलक तथा 28 अप्रैल को शादी का दिन सुनिश्चित किया गया है। बाईक मिस्त्री के कंधे पर परिजनों की पालन पोषण की जिम्मेवारी था। युवक की मौत से परिवार कज जिम्मेवारी बृद्ध माता पिता के कंधे पर आ गया।