राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गोपालगंज के विवेक को डीआइजी मनु महाराज ने किया सम्मानित 

गोपालगंज के विवेक को डीआइजी मनु महाराज ने किया सम्मानित 

छपरा (मनोरंजन पाठक)। किंग्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले युवा वैज्ञानिक विवेक को सारण रेंज के डीआइजी मनु महाराज ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंंने बताया कि विवेक बिहार के ग्रामीण क्षेत्र का युवा है। इसकी प्रतिभा की बदौलत ही विश्वस्तरीय सम्मान मिला है और किसी भी युवा को अपनी प्रतिभा छुपानी नहींं चाहिए। बल्कि उसे पुरे समाज के सामने लाना चाहिए ताकि उसे सही सम्मान दिया जा सके। बताते चले कि बिहार के दो छात्रों का चयन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया था। जिसमें दोनों छात्र गोपालगंज जिले के है। उनकी टीम का चयन सैनिकों के लिए उपयोगी डिवाइस बनाए जाने के कारण हुआ था। डिवाइस बनाने में चार छात्रों की टीम लगी थी जो अपनी-अपनी दिमाग से सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण उपयोगी डिवाइस बनाये थे। इनमें दो छात्र पंजाब राज्य के है एवं दो छात्र बिहार के गोपालगंज जिले के शामिल थे।  गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा गांव के स्व: त्रिभुषण कुमार प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार है जो काफी प्रतिभावान छात्र है। विवेक आर्यभट्ट विज्ञान क्लब गोपालगंज (BR0133) के समन्यवक एवं योगेंद्र ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतीथ के 12वींं का छात्र हैं। विवेक ने सैनिकों के लिए उपयोगी डिवाइस पावर शु बनाया था। गोपालगंज का ही दूसरा छात्र थावे प्रखंड के एकडेरवांं गांव के योगल किशोर पावन का बेटा पीयूष कुमार आर्यभट्ट विज्ञान क्लब गोपालगंज (BR0133) के मुख्य सदस्य एवं उच्च वि० रामचन्द्रपुर के छात्र रह चुके हैंं। दोनों छात्रों ने सैनिकों पर होने वाले आतंकवादी हमले को रोकने के लिए बॉडर सिकरोटरी सिस्टम बनाया था। कनाडा देश ने 12 फरवरी को चाल्स डारविन के जन्मदिन के अवसर पर गोपालगंज के दोनों छात्रों को सम्मान दिया। विवेक कुमार का 12वीं बोर्ड परीक्षा के कारण कनाडा नहींं जा सके। विवेक के आवेदन पत्र पर उनका अवार्ड भी पीयूष को दिया गया। वहींं विवेक की इच्छा थी कि उनको सम्मान सारण रेंज के डीआईजी मनु महाराज के हाथों प्राप्त हो इसके लिए उन्होंने प्रयास किया और सफलता प्राप्त की। इसके पूर्व भी विवेक कई नामचीन पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है।