जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने की मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में पीड़ित पक्ष के सुनील सिंह द्वारा तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बाबूलाल सिंह, मुकेश सिंह, रेणु देवी मेरे पट्टीदार हैं। पूर्व में मुखिया द्वारा जमीन का बटवारा कर दिया गया था। सभी फ़रीकेन अपने हिस्से के जमीन पर दखल काबिज हैं। लेकिन उक्त सभी अभियुक्तगण मेरे घर में घुसकर मेरी पत्नी सुनीता देवी एवं पुत्री निपू कुमारी के साथ मारपीट करने लगे तथा उनलोगों का झोटा पकड़ कर मारने लगें एवं अभद्र व्यवहार करने लगें। पत्नी का कपड़ा फार दिए एवं मंगलसूत्र छीन लिए। आवाज सुनकर जब मैं उनलोगों को बचाने गया तो इसी दौरान मेरे पुत्र अमन कुमार को लोहे की खुनती से मारकर सिर फोड़ दिए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पुत्र एवं पुत्री को छपरा रेफर कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग