उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाएं काफी आगे: सांसद
जलालपुर (सारण)। लघु उद्योग कुटीर उद्योग के माध्यम से महिलाओ में आर्थिक लाभ सरकार पहुंचा रही है। वहीं आज महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में काफी आगे हैं। यह बातें महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर में सामाजिक ट्रस्ट उर्मिला सत्यनरायण सोसल एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह में उद्यमी महिलाओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में युवाओ से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। चाहे देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान की बात करें या फिर शिक्षा, हुनर सीखने की बात हो। इस ट्रस्ट के माध्यम से पूरे जिले में मंजिल समूह बनाकर विभिन्न तकनीक, अगरबती, मोमबती, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई या जो भी हुनर चिकित्सा शिक्षा पर सिखाया जाता है। यहां से सीखकर महिलाएं एक सशक्त समाज का निर्माण करें। हमारी शुभकामना है कि यह ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करेगा। इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर सांसद ने किया। जहां दर्जनों गरीबों में ट्रस्ट के प्रदेश निदेशक सोशल इंचार्ज डा ओमप्रकाश अमृत ने राष्ट्रीय सचिव विजय गुप्ता, जिला डायरेक्टर डा शारदा देवी ने कम्बल वितरण किया। वही मौके पर मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जहां आरती कुमारी, दिव्य कुमारी, ब्रह्मदेव प्रसाद सहित भारी संख्या में प्रशिक्षु महिलाएं व समाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
//–//


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग