97 वीं जयंती पर याद किए गए जगदेव बाबू
तरैया (सारण)। प्रखंड के नेवारी गांव निवासी शिक्षक अर्जुन युवराज एवं भागवतपुर पंचायत भाग 11 के पंचायत समिति प्रत्याशी आशा अर्जुन के आवास पर रविवार को बिहार लेलिन अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की 97 वी जयंती समारोह मनाया गया। इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों और विचारों पर चर्चा किया गया। जगदेव बाबू के द्वारा दिया गया नारा-सौ में नब्बे शोषित, नब्बे भाग हमारा है। दस का शासन नब्बे पर, नही चलेगा, नही चलेगा पर विशेष बल दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए जदयू युवा प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भाष्कर ने कहा की पिछड़े समाज के विकाश और सता में हिस्सेदारी हासिल करना है तो हर घर मे जगदेव बाबू, अम्बेडकर, कर्पूरी पैदा करना होगा। तभी इन विद्वानों की सच्ची जयंती होगी। शिक्षक मुन्ना प्रसाद ने कहा महापुरुषों का कोई जाति धर्म नही होता जो अच्छा करेगा वही समाज का नायक कहलायेगा। सभा मे अवकाश प्राप्त शिक्षक विक्रमाजीत सिंह, अनिल कुमार राम, ब्रजेश यादव, ओमप्रकाश साह उर्फ झा जी, जयप्रकाश शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, मुन्ना यादव, दिनेश कुमार सिंह, विशाल सहनी, सुशील कुमार महतो आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अर्जुन युराज व संचालन ब्रजेश कुमार यादव ने किया। मौके पर उपस्थित आशा अर्जुन, चंद्रकेत राम, धीरज बाबू, अरुण शर्मा, संजीत कुमार महतो, सुभाष कुशवाहा, बीडीसी प्रतिनिधि मिथुन कुशवाहा, गुड्डू कुशवाहा समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग