प्रखंड एनवाईवी के द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान आयोजन हुआ
परसा (सारण)। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र छपरा के तत्वावधान में परसा प्रखंड क्षेत्र के बहरमाड़र पंचायत स्थित बनकेरवा देवी चौक के पास नेहरू युवा केन्द्र के प्रखंड एनवाईवी विकास कुमार ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाया। वहीं बिना मास्क के स्कूल कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र-छात्राओं के बीच मास्क का वितरण किया। स्कूल में मास्क पहनकर जाने की बातें कही। इस दौरान छात्रों को रेन दी कैच का संकल्प दिलाते हुए पानी बचाने को लेकर भी छात्रों को प्रेरित किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य विनोद साह, विक्रम कुमार, विकास भारती, वार्ड सचिव मिथलेश साह, आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग