खैरा के मायाटोला गांव से बाइक की हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के माया टोला गांव से रात्री में अज्ञात चोरों द्वारा एक ग्रहस्वामी के घर से बाइक की चोरी कर फरार हो गए। बाइक मालिक माया टोला गाँव निवासी रामबली राय का पुत्र संदेश कुमार ने खैरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। दिए हुए आवेदन में उन्होंने कहा है कि शाम को बाइक लगाकर घर मे सोने चला गया सुबह उठकर बाइक निकालने आया तो देखा कि बाइक नही है इधर उधर पूछे लेकिन कहीं पता नही चला,वहीं इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग