प्रवेश पत्र एवं रजिस्ट्रेशन पर मिलेंगे हिंदी में लिखा हुआ नाम
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा अभी तक निर्गत प्रवेश पत्र और रजिस्ट्रेशन नंबर पर छात्रों के नाम अंग्रेजी में लिखे हुए मिलते थे लेकिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर फारूक अली के आदेशानुसार अब छात्रों के स्नातक प्रथम सत्र 2019- 21 की परीक्षा जो 2020 में होने वाली है, के प्रवेश पत्र एवं अब से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में छात्रों का नाम हिंदी में लिखने की बात कही है। कुलपति ने कहा कि यह बातें परीक्षा फॉर्म में भी होनी चाहिए। आईटी सेल के प्रभारी धनंजय आजाद को कुलपति ने निर्देश दिया है कि सभी जगह सुधार कर दिया जाए। उक्त बातों की जानकारी जेपीयू के पीआरओ डॉ हरिश्चन्द्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग