खैरा थाने क्षेत्र के खोदाईबाग स्थित शिव मंदिर परिसर से बरामद हुआ अग्यात युवक का शव
- पुलिस द्वारा शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के तकिया पंचायत स्थित खोदाईबाजार टेम्पू स्टैण्ड के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार करीब 28 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना मिलते ही आस- पास के ग्रामीणों भी भीड़ इक्कठा हो गई। वही इसकी सूचना स्थानीय मुखिया शैलेश कुमार यादव ने खैरा थाने को दी गई। स्थानीय मुखिया तथा ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति बंगाल निवासी बताया जाता है तथा वह एक बाजार से दूसरे बाजार में खानाबदोशों की भांति, महिला का वेश धारण करने के साथ ही भिक्षाटन कर अपना जीवन यापन करने के साथ ही किसी बैण्ड पार्टी में नाचने का भी काम करता था। उसी क्रम में रविवार को खोदाईबाग बाजार में पहुंचा था तथा काफी देर होने पर उक्त मंदिर परिसर में शरण लिए हुए था। जब सुबह में काफी देर होने पर उक्त व्यक्ति अपने स्थान पर पड़ा रहा तो आस- पास के लोगों को संदेह होने पर इसकी सूचना थाने को दी। घटना की सूचना मिलने पर खैरा थाने की पुलिस अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई तथा शव को अपने कब्जे में पोस्टर्माटम के लिए छपरा भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस दल में एसआई परवेज आलम एएसआई आफताब आलम गोपाल सिंह राजेंद्र कुमार सिंह एवं गृह रक्षक के जवान शामिल थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग