क्षत्रिय क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारीयों अपने अंतिम दौर में
- टूर्नामेंट में बनियापुर, नगरा, मांझी, एकमा, बलिया, मऊ तथा सिवान की टीमें ले रही है भाग

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित क्रीड़ा मैदान में डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी द्वारा प्रायोजित और क्षत्रिय क्रिकेट क्लब बनियापुर के सौजन्य से आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्य व्यवस्थापक पंकज सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का उदघाटन आगामी 13 फरवरी को स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह के द्वारा किया जाएगा। क्लब के सदस्यों की देख रेख में पिच के निर्माण से लेकर मैदान की बैरिकेटिंग, आकर्षक मंच, समतलीकरण और तोरण द्वार का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। क्लब के मुख्य कार्यकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में पुछरी, बनियापुर, खोदाईबाग, मांझी, एकमा, उत्तरप्रदेश प्रांत के बलिया और मऊ के अलावे सिवान जिले के भगवानपुर सहित आठ टीमें भाग लेंगी। जहाँ उद्धघाटन मैच मांझी बनाम खोदाईबाग के बीच खेला जाएगा। उदघाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एकमा विधायक श्रीकांत यादव, मांझी विधायक डॉ सतेंद्र यादव,राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव,समाजसेवी जमादार राय,डीएवी के संचालक धनंजय सिंह, सचिव प्रमोद सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित होंगे।बिगत एक दशक से क्लब द्वारा प्रति वर्ष फरवरी महीने में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। जहाँ दर्शकों के लिये भी पुरस्कार की व्यवस्था के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन की व्यवस्था की जाती है। जिससे पूरे एक वर्ष तक प्रखण्डवासियो को टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौके पर पंकज सिंह, शशिशेखर सिंह, रविन्द्र कुमार, सूरज ठाकुर सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग