कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम प्रारंभ
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। प्रखंड के पँचभिडिया में 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो पँचभिडिया टहलटोला जिल्काबाद होते हुए चिरांद गंगा तट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ब्राह्मणों ने कलश में गंगा जल भरवाया एवं अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुई। हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र से आसपास के माहौल भक्तिमय हो गया। मौके पर राधेश्याम प्रसाद चंदेश्वर प्रसाद अशोक यादव मनोज यादव संतोष यादव अखिलेश यादव दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुर्णाहुति मंगलवार को होंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग