बिजली बिपत्र जमा नहीं करने वाले तीन दर्जन से अधिक उपभोगताओं का कटा कनेक्शन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिजली का उपभोग कर समय पर बिपत्र जमा नहीं करने वाले तीन दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी जेई पवन कुमार ने दी। जेई ने बताया कि सोमवार को अभियान चलाकर करही गांव के ओमप्रकाश गिरि, मनोज गिरी, शम्भू गिरी, जितेंद्र गिरी, सीता देवी, हरेंद्र पूरी, देवन्ति देवी, सुभाष पूरी सहित 40 उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया गया।सभी उपभोगताओं पर पाँच हजार से लेकर 46 हजार रुपये तक का विपत्र बकाया था।जेइ ने बताया कि बिभागिये निर्देशानुसार तीन हजार से अधिक का बिपत्र बकाया रखने पर उपभोगताओं को चिन्हित कर बिधुत कनेक्शन काटने का विभागीय निर्देश है। जिसको लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर जेएलएम सहदेव कुमार, लाइनमैन बीरबहादुर मिस्त्री, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज चतुर्वेदी, दीपक प्रसाद, राजकिशोर गिरी सहित आधा दर्जन मानवबल उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग