स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस के अवसर पर छात्र/ छात्राओं का निःशुल्क हुआ नामांकन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आर्य समाज के संस्थापक और आधुनिक भारत के नींव रखने वाले महापुरुष स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म दिवस के अवसर पर अगामी 12 फरवरी को प्रखण्ड के प्रतिष्ठित विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल पुछरी, बनियापुर ब्रांच में छात्र/ छात्राओं का निःशुल्क नामांकन किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल के निदेशक धनंजय सिंह और सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि महापुरुषों के जन्म दिवस को यादगार बनाते हुए लगातार विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/ छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इधर विद्यालय स्तर पर नए सत्र के शुरू होने से ठीक पहले प्रखंड के नामचीन विद्यालय में निःशुल्क नामांकन का लाभ मिलने से अभिभावकों को आर्थिक रूप से राहत मिलने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग