सत्य निरंजन योग सेवा केंद्र का मनाया गया 12 वां वार्षिकोत्सव स्मृति दिवस
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार योग विद्यालय मुंगेर के संस्थापक परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के अनुयायी सन्यासी योग प्रशिक्षक डॉ. राम ललन के नेतृत्व में शहर के शेरपुर घेघटा इलाके में स्थित सत्य निरंजन योग सेवा केंद्र पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर योग केंद्र का वार्षिकोत्सव एवं सन्यासी शिव चैतन्य जी की स्मृति दिवस मनाई गई। इस कार्यकम की शुरुआत योग प्रदर्शन के साथ की गई। योगासनों का प्रदर्शन बिहार योग विद्यालय, मुंगेर से प्रशिक्षित योगी वैद्यनाथ जी एवं ऋषिकेश कुमार के द्वारा की गई। योग प्रदर्शन के बाद सत्संग व किर्तन-भजन सुश्री प्रतीक्षा सिंह, समृद्धि श्रेया, राजशेखर एवं गणपत कुमार के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। इस संबंध में योग प्रशिक्षक डॉ. ललन राम ने बताया कि सत्य निरंजन योग सेवा केंद्र का यह 12वां वार्षिकोत्सव एवं सन्यासी शिव चैतन्य जी की 11वीं स्मृति दिवस है। इस अवसर पर विगत 12 वर्षों से योग केंद्र के सदस्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है और यह प्रक्रिया आगे भी अनवरत जारी रहेगी। आज के इस कार्यक्रम के दौरान इलाके के 250 जरूरतमंद परिवारों को चिह्नित कर उनके बीच दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया। जबकि करीब 300 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. धनंजय प्रसाद, जितेंद्र सिंह, प्रकाश रवि, संजय कुमार, विजय रंजन, कल्याण जी आदि सदस्यों की भूमिका मुख्य रही।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन