कोर्ट द्वारा नोटिस देने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर आदेश पर अभियुक्तों के घर की हुई कुर्की जप्ती
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। गरखा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव निवासी शम्भू शरण शर्मा ने कोर्ट में साल 2015 में दहेज प्रथा के तहत अपने बेटी का हत्या कर देने का मामला बेटी के ससुराल वालों पर दर्ज कराया था। जिसमे दरियापुर थाना क्षेत्र के एमकुंआरी गांव निवासी बिजय शर्मा, अमरेश शर्मा, इन्दु देवी, सविता कुमारी सहित छः लोग को नामजद अभियुक्त बनाया था। जिसमे चार माह पूर्व गुप्त सूचना पर अमरेश शर्मा को पुलिस ने जेल भेज दी है वही पांच लोग फरार हैं जिसको कोर्ट द्वारा बार-बार नोटिस करने के बाद भी हाजिर नहीं होने पर कुर्की जप्ती का आदेश दिया गया था। जिसका स्थानीय थाना के एस आई अशोक कुमार सिंह केस के आईओ ने कुर्की जप्ती की प्रक्रिया करते हुए अभियुक्त के घर से कुर्की कर घर के समान को ले आई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग