नुक्कड़ साभा कर पुलिस ने मोटर वाहन के नियमों को बताया
अमनौर(सारण)। 32वा सड़क सुरक्षा अभियान के तहद अमनौर पुलिस ने चौक चौराहा पर नुक्कड़ सभा लगाया।सोमबार को थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम के नेतृत्व में नुक्कड़ साभा के माध्यम से बाइक चालक एवम बड़ी वाहन चालकों को मोटर वाहन के नियमो को विस्तार से बताया।इन्होंने कहा कि बिन हैमलेट का वाहन चलाना यमराज को पास बुलाना हुआ।जीवन मे कुछ करना है,अपने परिजनों से आपको प्यार है,तो निश्चित रूप से हैमलेट पहनकर और सेफ्टी वेल्ट लगाकर ही वाहन चलाये।जब भी घर से बाहर वाहन लेकर चले अनिवार्य रूप से सर पर हैमलेट,पास में ड्राइवरी लाइसेंस,वाहन की कागजात अवश्य साथ ले चले।चलते समय गाड़ी पर ट्रिपल लोड नही बैठे,मोबाइल से बात नही करने की सलाह दे रहे थे। वाहन जांच अभियान गीत को भी बजवाया।इस दौरान वाहन जांच भी किया गया,बिना हेमलेट के वाहन चला रहे दर्जनों गाड़ी को हिरासत में लिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन