शिकायत के बाद पंचायत में नए सिरे से क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति गठन का करने को मिला आर्देश
संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो में नए सिरे से क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति करने का निर्देश लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सारण के द्वारा दी गयी है। जिसकी एक परिपत्र लोक प्राधिकार सह प्रखंड पदाधिकारी मांझी को पत्रांक संख्या 195 को भेजी है। जानकारी के अनुसार ताजपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार सिंह ने लोक शिकायत निवारण छपरा में परिवाद दायर किया था कि वार्ड संख्या 2 में बिना आम सभा कराए अयोग्य व्यक्ति को सचिव पद पर चयनित किया गया। जिनके द्वारा दसवीं उतीर्ण होने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण द्वारा नए सिरे से प्रबंधन समिति का गठन किये जाने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग