बनियापुर पैक्स चुनाव को ले दो पालियों में मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। अगामी 15 फरवरी को होने वाली पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को दो पालियों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। जबकि दूसरी पाली में पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट,काउंटिंग असिस्टेंट,एवं काउंटिंग सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी,द्वितीय मतदान पदाधिकारी और तृतीय मतदान पदाधिकारी सहित चुनाव कार्य मे लगे सभी कर्मियों को बारी-बारी से उनके कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान होने वाली समस्याओं पर भी बिंदुवार चर्चा की गई। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिये मास्टर ट्रेनर के रूप में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खबसी के प्रधानाध्यापक रामाधार कुमार और बी बी राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरा के सहायक शिक्षक मनोज कुमार को नियुक्त किया गया था। इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए सभी मतदान कर्मियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की गई।ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।प्रथम चरण के प्रशिक्षण में 80 से अधिक मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
दो पंचायतों के सात मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव:
मौके पर उपस्थित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि बनियापुर के कराह और भुषाव पंचायत में 07 मतदान केंद्रों पर चुनाव होनी है।जिसके के लिये कराह पंचायत में चार मतदान केंद्र और भुषाव में तीन मतदान केंद्र बनाए गए है।जहाँ तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है।निर्वाचन पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि मतदान के दिन ही मतदान के उपरांत मतगणना करा ली जाएगी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन