अलाव के लिए जल रही आग से झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की झुलस कर हुई मौत
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई में झोपड़ी में सो रहे वृद्ध की झुलस कर मौत हो गई। मृतक 62 वर्षीय हरिकिशोर महतो बताए जाते है। जिनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही सहाजितपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। बताया जाता है कि वृद्ध गोभी की फसल को पशुओं से बचाने के लिए सुनसान नहर की बांध पर झोपड़ी बना कर रहता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि सोए अवस्था में अलाव की आग झोपड़ी में फैल गई होगी और वृद्ध बूड़ी तरह झूलस गया होगा। नहर की बांध पर बनी झोपड़ी से गांव की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। जिसके कारण अगलगी की घटना की जानकारी भी ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह ही मिली। बताया जाता है कि सुबह में कुछ लोग शौच के लिए गए थे। नहर की बांध से झोपड़ी गायब देख लोग उस तरफ बढ़े तो सन्न रह गए। लोगो ने जले झोपड़ी के बीच हरि किशोर महतो की जले शव को देखा।जिसे कुछ मवेशी खींच रहे थे।जिसके बाद मृतक की पत्नी को इसकी सूचना दी गई। पति की जले शव को देख पत्नी दहाड़े मार कर रो रही थी। सूचना पर पहुंचे स्थानीय मुखिया नन्दलाल महतो ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया ने तत्काल तीन हजार रुपये परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिए। आसपास के लोगो ने बताया कि शव काफी बीभत्स तरीके से जला था। सूबह में शव की अधजले मांस को कुत्ते नोच रहे थे। जिसे देख लोग काफी मायूस हुए। कल तक लोगों के बीच रहने वाले हरिकिशोर आज आग्नी की भेंट चढ़ गया था।लोगो ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार था।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम