शरक में सांप के डंसने से लड़की हुई अचेत, सदर रेफर
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचखंडा टोला राजापुर गांव में मंगलवार को सांप के डंसने से 12 वर्षीय लड़की को अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान मनेजर भर की 12 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी के रुप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि सुबह में धूप में बैठी थी कि विषैले सांप ने डंस लिया जिसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सर्प दंश से अचेत लड़की का इलाज किया और उसकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन