खौलते गर्म पानी में बच्ची का दोनों हाथ डूबा, गंभीर रूप से जली
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में मंगलवार की दोपहर खौलते पानी में दोनों हाथ डूबा कर जली अवस्था में एक बच्ची को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान बहादुरपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की 4 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रुप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि बच्ची की मां बाल्टी में इलेक्ट्रिक राड लगाकर पानी गर्म कर रहीं थीं उसी दौरान बच्ची खौलते गर्म पानी में दोनों हाथ डूबा बैठी और बुरी तरह झुलसकर घायल हो गई। आनन फानन में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि बच्ची का दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गया है जिसका इलाज किया जा रहा है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग