मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मातृ मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पीएचसी मशरक में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने के 9 तारीख को लगने वाला स्वास्थ्य जांच शिविर मंगलवार को लगा जिसमें चार दर्जन से ज्यादा गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।गर्भवती महिलाओं को जांच कर उन्हें उन सारी बातों की जानकारी दी गई, जो गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक सावधानी बरती जाती है। अस्पताल प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।रुटीन इलाज को छोड़कर इस अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। शिविर में द्वितीय एवं तिमाही गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। शिविर में जांच किये गये 1 दर्जन गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लाबीन, बीपी व अन्य प्रकार की कमी पायी गई। जांच शिविर में डॉ रिजवान अहमद,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, बीसीएम लव कुश कुमार के साथ एएनएम गीता देवी, निर्मला देवी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। जांच शिविर में आयी महिलाओं ने पीएचसी में अल्ट्रासाउंड और महिला चिकित्सक नही होने पर नाराजगी जताई। मौके पर महिलाओं ने बताया कि पीएचसी ग्रामीण इलाकों में अवस्थित है महिला चिकित्सक के अभाव में निजी क्लीनिक की तरफ जाना पड़ता है और महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन