अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को मारा टक्कर, तीन घायल

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में मंगलवार की सुबह मशरक एस एच-73 से तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव जाने वाली सड़क पर मशरक थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में जीन बाबा के पास दो लड़कों ने अनियंत्रित मोटरसाइकिल से साइकिल सवार अधेर व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार दो लड़के और साइकिल सवार अधेर गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों के सहयोग से इलाज के निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां तीनो की पहचान में मोटरसाइकिल सवार मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी जनक साह के 15 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र अनंवत साह और साइकिल सवार की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के जैथर पूरब टोला गांव निवासी बाके ओझा के 50 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र ओझा के रूप में हुई।मामले में गांव वालों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार लड़कें मशरक से दक्षिण टोला गांव की तरफ जा रहें थें और साइकिल सवार अधेर व्यक्ति मशरक ड्यूटी पर आ रहा था कि अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने टक्कर मार दी जिसमें तीनों घायल हो गए । ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने साइकिल सवार व्यक्ति और मोटरसाइकिल चला रहें लड़के की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सड़क दुघर्टना की खबर पर पीएचसी परिसर में घायलों के परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन