जमीनी विवाद में मारपीट, मां-बेटा घायल, प्राथमिकी दर्ज
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी सुपन साह की पत्नी शांति देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने जमीन पर जलावन रख रही थी उसी समय मुकेश राउत, पप्पू राउत, मुन्ना राउत, शांति कुंअर, मुकेश राउत की पत्नी अनिता देवी, एवं पप्पू राउत की पत्नी एकमत होकर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मुझे मारपीट कर घायल कर दिए बचाने आये पुत्र रामबली साह को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। मारपीट के क्रम में गले से मंगलसूत्र एवं चांदी की सिकड़ी लिए। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए और झगड़ा को शांत कराए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग