कोरोना लॉकडाउन: एकमा में अखबार के हॉकरों के बीच बांटी गई राहत सामग्री
काेरोना वायरस के संक्रमण से आम लोगों को बचान एवं सुरक्षित करने को लेकर लॉकडाउन किया गया है। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वही दूसरी ओर राष्ट्रीय एथलीट सह समाजसेवी विकास सिंह राठौर आमजन की समस्या को प्रतिदिन ग्राउंड लेवल पर उतर का दूर कर रहे है। इसी क्रम में विकास एकमा, चैनपुर रसुलपुर के अखबार हाॅकर और व्यापारियों की समस्या को जाना और कहा की आप सभी लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान मे रखते हुए कार्य करें। ये बहुत जरुरी है की आप सभी प्रशासन के दिशा निर्देशों को मानते हुए कार्य करें तभी आपका उचित सहयोग माना जाएगा। एकमा थाना क्षेत्र रसूलपुर चट्टी पर विकास सिंह,रोहीत ओझा,प्रदीत शाह ने अखबार के हॉकरों को मास्क, साबुन और सुखा राशन देकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उनकी अहमियत को समझाया। टीम तीन घंटे तक लगभग साढ़े छह बजे तक दोनों हीं जगहों पर रहे और पहुंचने वाले हॉकरों को मास्क बाँधा और साबुन और राशन वितरण किया। इस मौके पर मौजूद विकास सिंह ने कहा कि हॉकर हमारे समाज के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। जो कोरोना महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर भी लगातार काम कर रहे हैं। जिनके बारे में चर्चा की बात तो दूर बहुत हीं कम लोग सोच पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान को निरंतर चलाए जाए। हॉकर गाँव-शहर के लगभग हर गली-मुहल्ले होते हुए घरों तक पहुंचते हैं। इनको सुरक्षित करना एवं कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के चपेट में आने से बचाना भी बहुत जरूरी है। साथ में सहयोगी मित्र चंदन दुवे, ओम तिवारी, सुधीर तिवारी ,रोहित सिंह,राहुल सिंह ,बहादुर यादव,छोटन यादव, दिपक सिंहं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग