14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर मनाये दीपावली
छपरा(सारण)। सामाजिक एवं राजनीतिक नेता सुपेन्द्र नाथ चौधरी ने आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती पर शाम में दीपावली का त्योहार मनाने की अपील किया है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि काेरोना वायरस यानी काेविड-19 के संक्रमण से आम लोगों के सुरक्षित करने को लेकर लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में बाबा साहब के शैक्षणिक, राजनीतिक एवं आर्थिक समानाता का संदेश आम जनों तक पहूंचाने के उद्देश्य से सभी दलित, महादलित एवं पिछड़ा, अतिपिछड़ा बहुजन वर्ग के लोग आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब के सम्मान के दीपोत्सव का त्योहार मनाये। ताकि बाबा साहब के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग