जदयू महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने किया अपील,डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को बहुजन अपने घरों में मनाये दीपावली
छपरा(सारण)। सारण जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईश्वर कुमार राम ने सभी दलित, महादलित एवं पिछड़ा, अतिपिछड़ा वर्ग के बहुजनों को आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाम में दीपावली मनाने की अपील किया है। साथ ही छपरा शहर के कई मुहल्लों एवं वार्डो में बाबा साहब की जयंती पर दीपोत्सव मनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार, संतोष कमार, नंदु कुमार, गुड्डू कुमार, शत्रुघ्न कुमार, जितेन्द्र राम, रामलायक भारती, मुकेश राम, राजकुमार राम, शिवशंकर राम, अवधेश कुमार, विक्की कुमार, दिनेश कुमार, दिनेश चन्द्रा, सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, अलित रजक, दीपक कुमार, सतीश कुमार, रवि कुमार, चरण दास, धर्मनाथ पिन्टू, विनोद कुमार, संजय कमार, राजेश कुमार, अमरजीत कुमार, राजू कुमार, अमरजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार मुन्द्रिका प्रसाद सहित सैकड़ों घरों में बाबा साहब की जयंती पर दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पुरी कर ली गई है। कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के त्याग, बलिदान के कारण संविधान के माध्यम से दलित, पिछड़ा, शोषित समाज में धीरे-धीरे समानता का प्रकाश फैल रहा है। बाबा साहब में महिलाओं एवं पुरूषों को शिक्षा, समानता एवं आरक्षण का अधिकार देकर प्रकाशित किया है। जिनके याद में आगामी 14 अप्रैल को दर्जनों अनुसूचित जाति-जनजाति गांव अंबेडकर अनुयायियों के द्वारा दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाएगा। ताकि समाज में जागरूकता आ सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग