राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

ईवीएम से होगा पंचायत आम चुनाव, एक कंट्रोल यूनिट से जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच के प्रत्याशियों के लिए होगा अलग-अलग बैलेट यूनिट

ईवीएम से होगा पंचायत आम चुनाव, एक कंट्रोल यूनिट से जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच के प्रत्याशियों के लिए होगा अलग-अलग बैलेट यूनिट

कशिश भारती की रिपोर्ट

छपरा(सारण)। पंचायत आम निर्वाचन को ससमय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के चुनावी मूंड में आने के साथ हीं ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज है, गांव के चाय, जलपान एवं ग्रामीण चौपालों में भी पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच के साथ-साथ जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशियों की चर्चाएं हो रही है। हालांकि अभी बिहार निर्वाचन आयोग ने पंचायत आम चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी नहीं किया है। परंतु चुनाव की तैयारी को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिया है। जिसको पूरा करने में जिला प्रशासन तेजी से लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस बार पंचायत आम निर्वाचन में ईवीएम से वोटिंग कराये जाने की संभावना तेज हो गया है। वोटिंग के दौरान इस बार कंट्रोल यूनिट से अलग-अलग प्रत्याशियों के लिए बैलेट यूनिट लगाया जाएगा। जानकारों की माने तो ईवीएम से वोटिंग कराने के लिए जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, बीडीसी, वार्ड सदस्य व पंच के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग बैलेट यूनिट कनेक्ट किया जाएगा। वोटिंग के दौरान सभी पदों के लिए मतदाता अपने पसंदिदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर सकेंगे। वहीं समान्य इलाकों में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान कराये जाने को लेकर मंथन किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा अभी हरी झंडी मिलना बाकि है।


2016 से पहले बैलेट पेपर से हुआ है पंचायत आम निर्वाचन
पंचायत आम चुनाव मंे पहली बार ईवीएम से चुनाव कराये जाने की संभावना है। जिसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत निकाय चुनाव में करीब छह पदों के लिए एक साथ चुनाव कराया जाता है। जिसके मतदान में बैलेट पेपर के माध्यम से ही मतदाताओं से मत प्राप्त किया जाता है। जानकारों की माने तो पंचायत आम निर्वाचन 2016 से पहले बैलेट पेपर के माध्यम से ही मतदान हुआ था। जिसके मतगणना में काफी समय लग जाता था।
चुनाव रिजल्ट में विवादों के निबटारा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा ईवीएम का चीप
पंचायत आम निर्वाचन में अगर ईवीएम का ईस्तेमाल किया जाता है तो कम समय में मतगणना कार्य भी संपन्न हो जाएगा। जानकारों की माने तो ईवीएम से मतदान के बाद मतगणना होगा और उसी दिन प्रत्याशियों को रिजल्ट भी प्राप्त होगा। अगर मतगणना में किसी प्रत्याशी को कोई विवाद होता है तो विवादों के निबटारे के लिए ईवीएम के चीप को सुरक्षित रखा जाएगा। जिसके आधार पर जरूरत के अनुसार विवादों का निबटारा किया जाएगा।
आयोग के अधिकारिक पोर्टल पर दर्ज हो रहा है बूथ से संबंधित शिकायत
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर बूथ बनाया गया है। जिसका सत्यापन भी कराया जा चूका है। लेकिन बूथ से संबंधित किसी भी आम आदमी की शिकायत बिहार निर्वाचन आयोग के अधिकारिक पोर्टल http://sec.bihar.gov.in पर प्राप्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के अधिकारिक पोर्टल पर पंचायत चुनाव में प्रयोग में आने वाले बूथ को बदलने, बूथ का नाम बदलने, बूथ भवन ध्वस्त व जर्जर होने, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से दो किलोमीटर से अधिक दूरी पर बूथ होने, वोट देने के लिए आने-जाने वाले कमजोर वर्ग के लाेगों को प्रताड़ित करने सहित अन्य प्रकार की शिकायत ऑनलाइन प्राप्त किया जा रहा है।
बूथ से संबंधित शिकायतों का ऑनलाइन होगा निबटारा
बिहार चुनाव आयोग के अधिकारित पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निबटारा भी ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसका निष्पादन भी ऑनलाइन हीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अभी शिकायतों का निबटारा जिला स्तर पर ही किया जा रहा है। इसके बाद प्रखंड स्तर पर भी शुरू किया जाएगा। शिकायतों का ऑनलाइन निबटारा के दौरान साक्ष्य भी अपलोड किया जा रहा है। ताकि शिकायतकर्ता पारदर्शी तरीके से समझ सके।
चुनाव आयोग के पाेर्टल पर बूथ से संबंधित 11 प्राप्त हुआ ऑनलाइन शिकायत
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड स्तर पर मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिस पर आम लोगों से निर्वाचन आयोग के अधिकारित पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक करीब 11 लोगों ने मतदान केन्द्र से संबंधित शिकायत किया है। जिसके निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारी कार्य कर रहे है।
बूथ से संबंधित िशकायतों के निबटारे को ले प्रखंड के एक-एक कर्मी काे दिया गया प्रशिक्षण
पंचायत आम निर्वाचन में वार्ड स्तर पर बने बूथों से संबंधित शिकायतों का निबटारा करने को लेकर बिहार निर्वाचन आयोग के अधिकारिक पोर्टल के समाधान एप के बारें में जिला पंचायत कार्यालय में सभी प्रखंडों के एक-एक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बूथ से संबंधित आम लोगों कि शिकायतों के निबटारा करने को लेकर विस्तार से बताया गया है। जानकारी के अनुसार बिहार निर्वाचन आयोग के अधिकारिक पोर्टल पर समाधान एप के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन से संबंधित जानकारी दी गई। इसके लिए सभी प्रखडों को एक-एक यूजर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे पोर्टल पर लॉगइन कर शिकायतों को संबंधित पदाधिकारी से जांच कराकर साक्ष्य के साथ निबटारा किया जाएगा।