खैरा थाने की पुलिस ने एक वारंटी को भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग के एक वारंटी को जेल भेजा गया। उक्त व्यक्ति खोदाईबाग गांव निवासी स्वर्गीय भनु चौधरी का पुत्र हरिशंकर चौधरी बताया जाता है। जिसके ऊपर पत्नी के साथ मारपीट करने का पूर्व से केस चल रहा था । इस केस में कोर्ट के द्वारा वारंट किया गया था। उक्त बातों की जानकारी खैरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग