जेपीयू ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा से वंचित छात्रों को दिया एक और मौका
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रोफेसर हरीश चंद्र के द्वारा बुधवार को एक आदेश पत्र निर्गत करते हुए बताया गया कि टीडीसी पार्ट वन की परीक्षा में कोविड-19 एवं अन्य विशेष परिस्थितियों में छूटे हुए सभी परीक्षार्थियों का संबंधित परीक्षा केंद्र पर सुबह 6:00 से 9:00 प्रातः के पहले तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। बुधवार के दिन परीक्षा मंडल की बैठक कुलपति प्रोफेसर फारूक अली की अध्यक्षता में हुई। प्रति कुलपति प्रोफ़ेसर लक्ष्मी नारायण सिंह के पर्वेक्षकत्व के बदौलत यह बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सत्र 2015 — 18 एवं 16 – 19 के रेगुलर छात्र जिनको स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा में 3 बार बैठने का मौका नहीं मिला है । उन्हें स्नातक विशेष परीक्षा 2020 में शामिल कराने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। जो छात्र नामांकन पंजीयन के बाद 5 साल की अवधि परीक्षा उत्तीर्ण किए बिना पूरा कर चुके हैं उन्हें पुनः टीडीसी पार्ट वन में नामांकन नियम पूर्वक करा कर पंजीयन कराना होगा । स्नातक परीक्षा 2020 के प्रायोगिक परीक्षा के ऐसे छात्र जो प्रायोगीक परीक्षा में कोविड-19 के चलते उपस्थित ना हो सके , उन्हें भी एक अंतिम मौका देने पर सहमति बनी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग