इसुआपुर में पंचायत सरकार निर्माण को ले हुआ भूमि पूजन
इसुआपुर(सारण)। स्थानीय प्रखंड के इसुआपुर पंचायत के श्यामपुर गांव में पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। पंचायत की मुखिया मीरा देवी तथा पूर्व मुखिया राजकिशोर सिंह ने संयुक्त रूप से भवन का शिलान्यास किया। शिलान्यास के पहले विद्वान पंडित के द्वारा भूमिपूजन किया गया। इसके पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई वर्ष पूर्व ही इस सरकार भवन को बन जाना था लेकिन बधाये आती गई और कार्य बाधित होता गया। अब समय आ गया है कि यह भवन बनकर तैयार हो जायेगा। सभा मे उपस्थित अंचलाधिकारी पुष्कल कुमार ने कहा कि इस सरकार भवन के बन जाने से यहां के लोगों को प्रखंड के चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। आपके सारे कार्य यही से हो जाएगा। सभा को पीओ नदीम अहमद, सीआई तस्लीम अहमद, सरपंच उमेश्वर सिंह, छबिनाथ सिंह, मुखिया गजेन्द्र सिंह, मुखिया बिगन मांझी, टिपन सिंह, सुरेश तिवारी, रामबाबू राय, नवीन सिंह, जयप्रकाश महतो आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग