एआईएसएफ के छात्रों के घेराव के बाद प्रति कुलपति ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बुधवार के दिन जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने एआईएसएफ के छात्रों के द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन करने के बाद पदाधिकारियों द्वारा प्रति कुलपति से छात्रों को मिलवाया गया। जिसमें प्रति कुलपति लक्ष्मी नारायण सिंह ने छात्रों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनको आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय छात्र हित में उचित निर्णय लेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय की टीम कृत संकल्पित है कि सत्र को रेगुलर करेगी तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगी बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर यू एस ओझा , सीसीडीसी प्रोफेसर हरीश चंद्र , परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रोफेसर धनंजय आजाद एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग