बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं का कटा कनेक्शन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिजली बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं के विरुद्ध बिधुत विभाग सख्त है। ऐसे में विभागीय स्तर पर लगातार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। इसी कड़ी में बनियापुर प्रशाखा के जेई पवन कुमार के नेतृत्व में बनियापुर के टोले अहरापर में अभियान चलाकर बबलू मियां, लडन हसमी, फरीदा खातून, कैसर खान, जमाल अहमद,अब्दुल्लाह, शाहिद अफरीदी सहित 21 उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। जेई पवन कुमार ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक रुपये का बिधुत विपत्र बकाया था। मौके पर जे.एल.एम सहदेव कुमार मानवबल बीरबहादुर, प्रमोद कुमार,अजय प्रसाद, दीपक कुमार, मुकेश कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग