वीडीओ ने किया शिकायत प्राप्त मतदान केन्द्रों की जांच
संजय सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचने में हो रही असुविधाओं के संबंध में मतदाताओं द्वारा दिए गए आवेदनों के आलोक में प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह तरैया प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने मतदान केंद्रों का जांच किया। इस संबंध में बीडीओ श्री कुमार ने बताया की पचरौर पंचायत के वार्ड नंबर 10 एवं डेवढ़ी पंचायत के वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्रों के विषय में वहां के मतदाताओं द्वारा आवेदन दिया गया था कि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होती है तथा ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। आगे उन्होंने बताया कि दोनों ही पंचायतों के संबंधित मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन किया गया एवं ग्रामीणों द्वारा सुझाए गए स्थल को भी देखा गया अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेज दी जाएगी। ज्ञातव्य हो कि जैसे-जैसे पंचायत चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं एक तरफ तो पंचायत एवं वार्ड स्तर पर वर्तमान एवं भावी जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ गई है एवं लोग समसामयिक त्योहारों पर दिए जाने वाले शुभकामनाओं के माध्यम से अपनी अपनी उम्मीदवारी घोषित करते जा रहे हैं एवं स्वयं को जनता का हमदर्द दिखाने का कोई भी मौका हाथ से छुटने नहीं दे रहे। वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक स्तर पर भी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं एवं मतदान केंद्र के बीएलओ से लेकर सभी वरिय पदाधिकारियों की सक्रियता चुनाव को लेकर बढ़ गई है और करजालय समय बीत जाने के बाद भी देर शाम तक मतदान संबंधित तैयारियों में पूरा सरकारी अमला लगा हुआ है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग