हरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया का हुआ असामयिक निधन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। हरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया 45 वर्षीय रणधीर सिंह का असामयिक निधन हो गया। वे बिगत कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।जिनका इलाज राँची के चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा था।स्थानीय मुखिया विश्वनाथ प्रसाद राय, मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव,वार्ड सदस्या ललिता देवी, लखी देवी,पिन्टु कुमार सिंह,राजकिशोर सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और साहस बनाये रखने का अनुरोध किया।मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव ने बताया कि दिवंगत उपमुखिया वर्ष 2011-2016 तक पंचायत के उप मुखिया रहे।जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी पंचायत की उपमुखिया है।उपमुखिया मिलनसार और हँसमुख प्रबृत्ति की होने की वजह से क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।दिवंगत उपमुखिया अपने पीछे दो पुत्र दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग