पंच और सरपंच का लंबित मानदेय भुगतान को ले पंचायती राज पदाधिकारी से किया गया अपिल
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों का अलग- अलग वितीय वर्ष में कुल मिलाकर 22 माह का पंच और सरपंच का मानदेय भुगतान लंबित होने की लेकर पैगम्बरपुर पंचायत के सरपंच मुन्ना साहू ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को रजिस्ट्री पत्र भेज कर मानदेय भुगतान करने का अनुरोध किया है। प्रेषित पत्र में सरपंच ने बताया है कि वर्ष 2016-17 में तीन माह,2019-20 में 07 माह और 2020-21 में 12 माह का मानदेय भुगतान लंबित है।जिसको लेकर सरपंच और पंच सदस्यों को आर्थिक परेशानी से जुझनी पड़ रही है।ऐसे में अबिलम्ब मानदेय भुगतान की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग