किसान बिल के विरोध में कांग्रेस का गड़खा में धरना- प्रदर्शन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। इंदिरा स्मृति भवन सह प्रखंड कांग्रेस कार्यालय गड़खा के प्रांगण में केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन कृषि बिल के विरोध में प्रखंड अध्यक्ष बृजानंद पाठक की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों एवं इससे पीड़ित किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हुआ। लोगों ने अपना विरोध व्यक्त किया और किसान आन्दोलन के दौरान मृत किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, धरना को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश संयोजक रणजीत सिंह ने कहा कि तीनों काला कानून वापस लेने के लिए शांति पूर्वक धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित की गई है। हम लोग किसान भाइयों के साथ खड़े हैं केंद्र सरकार तुरंत इसे वापस ले, धरना में जिला महासचिव हरीश कुमार सिंह, प्रेमचंद सिंह, डॉक्टर बाल कृष्ण श्रीवास्तव, बच्चा सिंह, चंद्रावती देवी, अरविंद कुमार उपाध्याय, मोहम्मद जहांगीर, और ललन पासवान आदि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग